ओम नमः शिवाय। बुध ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध ग्रह 26 अगस्त सोमवार के दिन कर्क राशि को छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 26 अगस्त से 10 सितंबर तक का समय मेष राशि के लिए कैसा रहने वाला है की जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।
बुध ग्रह अपने मित्र राशि सिंह में 26 अगस्त को दोपहर 2:06 पर प्रवेश करेंगे। सिंह राशि के अधिपति सूर्य की बुध से नरसेगिक मित्रता रखते हैं। बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है। बुध ग्रह को बुद्धि और वाणी का कारक माना गया है। बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को व्यापार, वाणिज्य, तर्क वितर्क में विशेष सफलता प्राप्त होती है। बुध ग्रह मेष राशि के पांचवे भाव से गोचर करेगे। पांचवे भाव से बुध का गोचर मेष राशि के जातकों को उतना शुभ प्रभाव नहीं मिलेगा। पांचवा भाव हमारे बुद्धि विवेक, प्रेम संबंध, रोमांस, संतान, शिक्षा और रुचि को दर्शाता है।
बुध के इस गोचर से मेष राशि के जातकों को मानसिक तौर पर परेशानी रहने वाली है। आपको अपने कार्यों का पूर्ण लाभ इस समय नहीं मिल पाएगा। लेकिन इस समय आपकी सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी। आपका समाज के उच्च और पद प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ सकता है, जिसका लाभ आप आने वाले समय में ले सकते हैं। इस समय आपको बौद्धिक लाभ प्राप्त होगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के मामले में यदि आप लव पार्टनर की तलाश में है तो इस समय आपकी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी शेयर मार्केट से आप लाभ कमा सकते हैं। लेकिन किसी भी तरह काजे गैर जिम्मेदाराना आर्थिक निवेश आपको हानि पहुंचा सकता है।