Warning: Invalid argument supplied for foreach() in /home/tezzbuz1/public_html/hindi/wp-content/themes/jnews/jnews/class/ContentTag.php on line 47
Warning: Invalid argument supplied for foreach() in /home/tezzbuz1/public_html/hindi/wp-content/themes/jnews/jnews/class/ContentTag.php on line 29

तुला राशि
पॉजिटिव –आपको बहुत सा आर्थिक लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी आर्थिक स्थिति में वेतन वृद्धि के माध्यम से सुधार होगा। किसी जगह फंसा हुआ पैसा आने से भी बहुत मदद मिलेगी। नेगेटिव –धन प्राप्ति के लिए बहुत सोच समझ कर निवेश करें। अभी बरती गयी सावधानी आपको दीर्घकालीन आर्थिक लाभ पहुंचाएगी। किसी को उधार देना, लॉटरी और सट्टे आदि से हानि हो सकती है इसलिए इनसे दूर रहें। लव –वैवाहिक जीवन सुखमय होगा और जीवन साथी का पूर्ण साथ मिलेगा। अपने मित्रों और भाई बहनों से सामंजस्य बढेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी संभव है। व्यवसाय –यह समय नौकरी करने वाले लोगों के लिए नए अवसर लेकर आएगा। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं वे भी सफलता पा सकेंगे। सफलता के कारण आपके आत्म विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य –मानसिक शांति के लिए आपको प्रकृति और आध्यात्मिक कार्यों की सहायता लेनी होगी। आपके जीवन में नयी उर्जा का प्रवेश होगा।

कुंभ राशि
पॉजिटिव –आपको नया वाहन खरीदने का अवसर भी मिलेगा। संतान के माध्यम से घर की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आर्थिक मामले से जुड़ी यात्रा लाभ पहुंचाएगी। रुका हुआ धन शीघ्र ही वापस मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास आपको आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाएगा। नेगेटिव –मेहमान आने के कारण और घर के लिए ख़रीदारी की वजह से आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक रूप से जीवन सामान्य चलता रहेगा। धन निवेश करते समय कोई भी जोखिम उठाने से बचें। लव –आपका झुकाव प्रेम संबंधों की ओर अधिक होगा। प्रेमी युगल एक दूसरे को उपहार देकर अपने संबंधों में और अधिक मधुरता ला सकते हैं। विपरीत लिंगियों के साथ आपकी मित्रता होगी और किसी विशेष की ओर आकर्षण बढ़ेगा। व्यवसाय –आपकी समझदारी आपको व्यवसाय में प्रगति की ओर ले जाएगी। आमदनी में भी कोई कमी नहीं आएगी। कोई नयी तकनीक अपनाने से आपको व्यवसाय में फायदा होगा। स्वास्थ्य –यह समय चुस्ती फुर्ती से भरा होगा। लम्बी बीमारी से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। स्वस्थ रहने के प्रति आप जागरूक रहेंगे।

मीन राशि
पॉजिटिव –अपार धन की प्राप्ति होगी। सभी आर्थिक मामलों में आपके द्वारा उठाए गए क़दम सफलता दिलाएंगे। यही समय है जब आप अपने व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं अथवा कोई किसी नए क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं। नेगेटिव –यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो भी अच्छा धन संग्रह कर पाएंगे। लेकिन व्यापार को सतर्कता के साथ संभालना होगा। यदि आपकी इच्छा विदेश में नौकरी करने की है तो वो इस समय पूरी नही हो सकती है। लव –ग़लतफ़हमियां बढेंगी और रिश्तों में फीकापन आएगा। जो कुछ भी बोलें बहुत सोच विचार कर बोलें और आपसी समझ के साथ आगे बढ़ें। एक दूसरे को सहयोग और समय दोनों दें। व्यवसाय –आपका आत्म विश्वास आपको सदा ही सफलता दिलाएगा। लम्बी दूरी की यात्राएं भी लाभकारी सिद्ध होंगी। शेयर बाज़ार और लाटरी के माध्यम से धन प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य –इस समय स्वास्थ्य थोडा बिगड़ सकता है। बदलते मौसम से होने वाली बीमारियां परेशान कर सकती हैं। अधिक कार्यभार के चलते आपको शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है।

loading...